प्लेन में ड्रामा, पहले बंदूक लेकर चढ़ा नाबालिग... फिर मुक्केबाज ने की धुनाई; अटक गई थीं 150 लोगों की सांसें

अंतरराष्ट्रीय

Australia plane News विक्टोरिया राज्य के एवलॉन हवाई अड्डे पर पुलिस के पहुंचने से पहले लड़के को निहत्था कर हिरासत में ले लिया गया। संदिग्ध से निपटने वाले यात्री बैरी क्लार्क ने बताया कि लड़के ने रखरखाव कर्मचारी के रूप में खुद को दर्शाया था और जैसे ही वो विमान के प्रवेश द्वार से अंदर आ रहा था उसे एक फ्लाइट अटेंडेंट ने रोका तो वह उत्तेजित हो गया। मेलबर्न, एपी। Australia plane News ऑस्ट्रेलिया में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक हवाई अड्डे पर नाबालिग   लड़का लोडेड बंदूक लेकर विमान में चढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि एक 17 वर्षीय लड़का लोडेड शॉटगन के साथ विमान में चढ़ा, लेकिन पायलट और दो यात्रियों ने उसे रोक लिया। 

 

विक्टोरिया राज्य के एवलॉन हवाई अड्डे पर पुलिस के पहुंचने से पहले लड़के को निहत्था कर हिरासत में ले लिया गया। संदिग्ध से निपटने वाले यात्री बैरी क्लार्क ने बताया कि लड़के ने रखरखाव कर्मचारी के रूप में खुद को दर्शाया था और जैसे ही वो विमान के प्रवेश द्वार से अंदर आ रहा था उसे एक फ्लाइट अटेंडेंट ने रोका, तो वह उत्तेजित हो गया। 

Source:jagran.com


Related News