हनीमून मर्डर केस: पुलिस का बड़ा खुलासा, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने लव अफेयर की बात स्वीकारी

होम

हनीमून मर्डर केस: पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है और बताया कि जांच के दौरान राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी, दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी, अब दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर ली है। राज्य की विशेष जांच टीम, जो इस चौंकाने वाली हनीमून हत्या की जांच कर रही है, ने पीड़ित परिवार के द्वारा सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग को खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि उनके पास सभी आवश्यक सबूत हैं।


पुलिस ने कहा कि, नार्को-टेस्ट के परिणाम अदालत में स्वीकार्य नहीं हैं। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि जांच के दौरान राज और सोनम दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। इससे पहले ही उन्होंने अपराध भी स्वीकार कर लिया है। हमने मर्डर सीन रिक्रिएट किया, जिसमें उन्होंने हमें दिखाया कि कैसे राजा रघुवंशी की हत्या की। इस मामले में अब हमारे पास सबूत हैं... मुझे नहीं लगता कि हमें इस स्तर पर अब नार्को टेस्ट कराना चाहिए।


पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा, " इस मामले को पूरी सावधानी से सुलझाया जा रहा है, जिसमें केवल इकबालिया बयानों पर निर्भर रहने के बजाय मजबूत, स्वीकार्य सबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द कानूनी रूप से टिकाऊ आरोपपत्र तैयार करना है। अधिकारी ने संकेत दिया कि सोनम ने अपनी जिंदगी से अपने पति राजा रघुवंशी को हटाने के लिए और राज कुशवाहा के साथ रहने के लिए ये हत्या की साजिश रची होगी।


Source:indiatv.in


Related News