131 करोड़ के इनाम पर Harbhajan Singh की चौंकाने वाली राय, BCCI के फैसले पर दिया बड़ा बयान

होम

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 131 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि यह और ज्यादा होनी चाहिए थी।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद उन्हें 131 करोड़ रुपये इनामी राशि के तौर पर देने का एलान किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी और रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का टाइटल अपने नाम किया। ये इनामी राशि साल 2024 की विश्व विजेता टीम इंडिया की तुलना में 6 करोड़ रुपये ज्यादा रहा। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि ये इनामी राशि और ज्यादा होनी चाहिए थे और वो ज्यादा की उम्मीद कर रहे थे।

BCCI ने 131 करोड़ रुपये देने का किया एलान:-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी अभियान के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता है।" टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद, भारत पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वे पहली टीम भी बन गए हैं जिन्होंने घरेलू मैदान पर इस खिताब को जीता है।

Source:jagran.com


Related News