NEET UG 2026: MBBS की 1.29 लाख सीटों के लिए 22.60 लाख आवेदन, करेक्शन का मिलेगा एक मौका

होम

नीट यूजी 2026 के लिए 22.60 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जो 1.29 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 12 से 14 मार्च तक करेक्शन विंडो खोली है।डिजिटल डेस्क, पटना। नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस बार देशभर से करीब 22 लाख 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला होगा। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 29 हजार एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में आवेदन आने से इस बार भी प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की उम्मीद है।824 मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा MBBS में दाखिलानीट यूजी के माध्यम से देश के करीब 824 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों पर नामांकन होगा। इन कॉलेजों में सरकारी और निजी दोनों संस्थान शामिल हैं।हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने के लक्ष्य के साथ इस परीक्षा में शामिल होते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब छात्रों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है।

12 से 14 मार्च तक खुलेगी करेक्शन विंडो:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलने की घोषणा की है। छात्र 12 मार्च से 14 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन कर सुधार कर सकेंगे।

Source:jagran.com


Related News