विदेशों में गूंज रहा 'श्री राम' का नारा, Ramayana ने 13वें दिन की छप्परफाड़ कमाई; 1500 करोड़ के करीब कलेक्शन

मनोरंजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भले ही रणबीर कपूर (Ranbir Kap) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर त्योहारी सीजन का जोश खो दिया हो,लेकिन यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

रिलीज के दो सप्ताह से भी कम समय में, 'रामायण' 1500 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है और विदेशों में भी कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत में 'रामायण' की शुरुआत काफी दमदार रही, जबकि विदेशों में इसका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर था लेकिन पहले वीकेंड के बाद, फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपना प्रदर्शन काफी मजबूत कर लिया है।

सात दिनों तक 100 करोड़ की कमाई

रणबीर कपूर और यश अभिनीत इस फिल्म ने लगातार सात दिनों तक दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। यह सिलसिला पिछले गुरुवार को थमा, लेकिन शनिवार और रविवार को 'रामायण' ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।

सोमवार (11वें दिन) और मंगलवार (12वें दिन) को कमाई में कमी आई, क्योंकि फिल्म को अपनी पहली बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि यह गिरावट काफी देर से आई। मंगलवार को 'रामायण' ने भारत में 28.35 करोड़ नेट की कमाई की, जो रिलीज के बाद से इसका अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है। हालांकि, इतनी कमाई फिल्म को 820.95 करोड़ रुपये के नेट कलेक्श के पार पहुंचाने के लिए काफी थी।

इसके साथ ही यह दो अन्य बड़ी फिल्मों के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। 'रामायण'का ग्रॉस कलेक्शन 981.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दुनियाभर में रामायण ने कितना किया कलेक्शन?

विदेशों में, एक कमजोर शुरुआत के बाद 'रामायण' ने नई रफ्तार पकड़ी है। जैसे-जैसे फिल्म अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज होती गई, इसकी कमाई के आंकड़े बढ़ने लगे। अमेरिका और थाईलैंड, वियतनाम व नेपाल जैसे खास बाजारों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत, मंगलवार को 'रामायण' की विदेशी कमाई में उछाल आया।

इसने विदेशों में 1.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही, फिल्म की कुल विदेशी कमाई 53 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। इसी के साथ 13 दिनों के बाद 'रामायण' ने दुनियाभर में 1483.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बुधवार को यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

 

Source - jagran.com


Related News