MS Dhoni के संन्यास के बाद पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक मैसेज, बोलीं- 'मुझे तुम पर गर्व है'

खेल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल (IPL) से संन्यास ले लिया। उनका प्लेयर के रूप में आईपीएल का सफर खत्म हो गया। वो अगले सीजन से टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी के संन्यास के बाद उनकी पत्नी साक्षी ने फैंस और उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया।

साक्षी ने पोस्ट के जरिए फैंस को धोनी के करियर के दौरान सपोर्ट करने और प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही साक्षी ने कहा कि उन्हें धोनी पर बहुत गर्व है।

साक्षी ने फैंस को किया धन्यवाद

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कहा कि नई शुरूआत के लिए पुराने चैप्टर्स का खत्म होना जरूरी है। उन्होंने धोनी को प्यार देने के लिए हर एक फैंस को तहे दिल से शक्रिया किया।

साक्षी ने लिखा, 'कुछ चैप्टर्स का खत्म होना जरूरी होता है ताकि खूबसूरत नए चैप्टर्स की शुरूआत हो सके। उन सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतने सालों में माही को प्यार दिया, उनका साथ दिया और उन पर भरोसा किया, चाहे हम आपको पर्सनली जानते हों या नहीं। हम इस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। नई शुरूआत, नए एडवेंचर और ढेर सारी खूबसूरत यादों के नाम। तुम पर बहुत गर्व है माही। हमेशा।'

धोनी का शानदार करियर

धोनी साल 2008 में सीएसके के साथ जुड़े थे। उन्होंने चेन्नई के लिए कुल 17 सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने चेन्नई को 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) आईपीएल ट्रॉफीज जिताई।

धोनी ने अपने करियर में कुल 278 मैच खेले। उन्होंने 38.30 के औसत से 5439 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 138 का रहा। धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले।

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कुल 10 बार आईपीएल फाइनल खेला और वो 12 बार प्लेऑफ के लि क्वालीफाई हुए। अब धोनी ने बतौर प्लेयर आईपीएल छोड़ दिया है। धोनी अगले सीजन से मेंटर की भूमिका निभाएंगे, जहां वो अपने नए रोल में फिर से वही छाप छोड़ना चाहेंगे, जो उन्होंने कप्तान के तौर पर छोड़े।

Source - jagran.com


Related News