अवधी भाषा से बना था Aishwarya Rai का देसी गीत, 23 साल पहले तीन सिंगर्स ने छेड़ा था 'सुरों का संगम'

मनोरंजन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) को जाना जाता है। आज बेशक ऐश्वर्या राय एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं, लेकिन अपने सुनहरे एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने कई कल्ट फिल्मों में काम किया है। उनकी मूवीज के गाने भी फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। 

इस आधार पर आज हम आपको ऐश्वर्या राय के 23 साल पुराने एक ऐसे लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अवधी भाषा में लिखा गया था। आइए उस गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

ऐश्वर्या राय का अवधी भाषा वाला गाना

2000 के दशक की शुरुआत में ऐश्वर्या राय का एक्टिंग करियर काफी पीक पर रहा था। इस दौरान उन्होंने कई सफल मूवीज के जरिए बतौर एक्ट्रेस सफलता हासिल की थी। इसी टाइम पीरियड में ऐश्वर्या की एक कल्ट क्लासिक फिल्म को भी रिलीज किया गया था, जिसका नाम था- दिल का रिश्ता। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसकी म्यूजिक एल्बम सुपरहिट रही थी और उसमें एक गाना था, जिसके बोल थे- साजन साजन ओ मोरे साजन... (Saajan Saajan O Mere Sajan Song)

इस गाने के लिरिक्स में आपको अवधी भाषा का इस्तेमाल साफतौर पर दिख जाएगा। ऐश्वर्या राय का ये देसी गीत साल 2003 में रिलीज किया गया था और इसे काफी पसंद किया गया था। श्रोतागण आज भी ऐश के फेवरेट सॉन्ग के तौर पर इसे सुनना पसंद करते हैं। अवधी भाषा की मदद से इसका मुखड़ा लिखा गया था, जो इसको और अधिक दिलचस्प बनाता है।

आपको बता दें कि दिल का रिश्ता फिल्म का साजन साजन ओ मोरे साजन... सॉन्ग को हिंदी सिनेमा के तीन दिग्गज गायकों ने मिलकर गाया था, जिनमें सपना अवस्थी, अलका याग्निक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) का नाम शामिल होता है। जबकि ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल पर मुख्य रूप से इसे फिल्माया गया था। 

समीर ने लिखा था गीत

दरअसल ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल की फिल्म दिल का रिश्ता (Dil Ka Rishta) का साजन साजन ओ मोरे साजन... गाने को सिनेमा के मशहूर गीतकार समीर द्वारा लिखा गया था। उनके इस गीत में अवधी भाषा के इस्तेमाल में देसी लोकशैली की झलक मिलती है। इसके अलावा संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी ने अपने संगीत की धुनों से इसके हमेशा के लिए अमर कर दिया था। 

Source - jagran.com


Related News