8th Pay Commission: देरी से आया एरियर तो होगा लाखों का नुकसान! समझें पूरा हिसाब

व्यवसाय

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सिर्फ नई सैलरी का फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में लगने वाला समय भी काफी अहम है। आयोग की सिफारिशें लागू होने में जितनी देरी होगी, कर्मचारियों को कुछ भत्तों के मामले में उतना ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, नए वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को पुरानी तारीख से बेसिक सैलरी का एरियर (arrear) मिलने की उम्मीद है, लेकिन HRA (house rent allownces) और TA (transport allownces) का एरियर मिलना तय नहीं है।

पिछले वेतन आयोगों (7th pay commission) के नियमों और विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस की नई दरें लागू होने पर कर्मचारियों को उनका फायदा आगे से मिल सकता है, लेकिन पिछली अवधि का अंतर नहीं मिलेगा। ऐसे में 8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ सकती है।

आइए लेवल-3 के एक कर्मचारी की सैलरी के उदाहरण से पूरा गणित समझते हैं।

8वें वेतन आयोग में कब से मिलेगा एरियर?

8वें वेतन आयोग के लिए संभावित प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है। आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद रिपोर्ट की समीक्षा, कैबिनेट की मंजूरी और सरकारी अधिसूचना जैसी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। ऐसे में अगर आयोग की सिफारिशें मई 2027, अगस्त 2027 या दिसंबर 2027 में लागू होती हैं, तो कर्मचारियों के एरियर और भत्तों पर अलग-अलग असर पड़ सकता है।

क्या DA, HRA और TA का भी मिलेगा एरियर?

इस सवाल को समझना जरूरी है, क्योंकि सैलरी में सिर्फ बेसिक पे ही शामिल नहीं होती।

1. महंगाई भत्ता (DA): DA कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसे साल में दो बार संशोधित किया जाता है। नया वेतन आयोग लागू होने तक DA में संशोधन जारी रह सकता है। इसलिए इसे HRA और TA की तरह फिक्स्ड एरियर नुकसान के रूप में नहीं देखना चाहिए। नई बेसिक सैलरी के आधार पर DA की गणना भी बदल जाएगी।

2. हाउस रेंट अलाउंस (HRA): HRA कर्मचारी की बेसिक सैलरी और शहर की कैटेगरी पर निर्भर करता है। मौजूदा व्यवस्था में X कैटेगरी के शहरों में 30%, Y कैटेगरी में 20% और Z कैटेगरी में 10% HRA मिलता है। हालांकि, नए वेतन आयोग में इसकी दरें बदल सकती हैं। पिछले नियमों के आधार पर HRA का पिछली अवधि का एरियर मिलने की उम्मीद नहीं मानी जा रही है।

3. ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA/TPTA): यह भत्ता कर्मचारी के पे लेवल और पोस्टिंग वाले शहर के आधार पर मिलता है। इसकी दरें भी नए वेतन आयोग में संशोधित हो सकती हैं। लेकिन आमतौर पर इसे फिक्स्ड अलाउंस माना जाता है और इसका पिछली तारीख से एरियर नहीं मिलता।

लेवल-3 कर्मचारी की सैलरी का पूरा कैलकुलेशन

अब मान लेते हैं कि किसी केंद्रीय कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹21,700 है और वह लेवल-3, स्टेज-1 में आता है। इस कैलकुलेशन में 2.1 का फिटमेंट फैक्टर मानकर नई बेसिक सैलरी का अनुमान लगाया गया है।

नई बेसिक सैलरी का अनुमान

  • मौजूदा बेसिक पे: ₹21,700
  • फिटमेंट फैक्टर: 2.1
  • नई अनुमानित बेसिक:₹45,570
  • कैलकुलेशन: ₹21,700 × 2.1 = ₹45,570
  • यानी बेसिक सैलरी में अनुमानित अंतर ₹23,870 होगा। अब HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस को भी समझते हैं।
सैलरी का हिस्सामौजूदा रकम8वें वेतन अनुमान
बेसिक पे₹21,700₹45,700
HRA₹5,208₹10,937
TPTA बेसिक रेट₹3,600₹7560

यहां कैलकुलेशन में 24% HRA और 2.1 फिटमेंट फैक्टर की धारणा ली गई है। यह अनुमान है, आयोग की घोषित दरें नहीं।

मई, अगस्त या दिसंबर 2027 में लागू हुआ तो कितना नुकसान?

अब सबसे अहम सवाल कि 8वां वेतन आयोग लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारी को कितना नुकसान हो सकता है?

लागू होने का अनुमानित समयDA की धारणाHRA-TA का संभावित नुकसान
मई 202762%₹1,26,766
अगस्त 202764%₹1,47,696
अक्टूबर 202764%₹1,77,235

मसलन, अगर 8वां वेतन आयोग मई 2027 में लागू होता है तो लेवल-3 कर्मचारी को HRA और TA के अंतर के रूप में करीब ₹1.27 लाख का संभावित नुकसान हो सकता है। वहीं अगस्त 2027 तक देरी होने पर यह नुकसान करीब ₹1.48 लाख और दिसंबर 2027 तक लागू होने पर करीब ₹1.77 लाख हो सकता है।

Source - jagran.com


Related News