School Winter Vacation 2026-27: यूपी, दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में कब से होंगी सर्दियों की छुट्टियां, यहां देखें अलग-अलग राज्यों की विंटर वेकेशन लिस्ट
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और अब छात्रों और अभिभावकों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस बार School Winter Vacation 2026-27 कब से शुरू होने जा रहा है। सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड होने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में School Winter Holidays दिया जाता है। हालांकि विंटर वेकेशन के लिए अवकाश अलग-अलग राज्यों की मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर दिया जाता है। ऐसे में आईये जानते हैं कि इस बार अलग-अलग राज्यों में विंटर वेकेशन की शुरुआत कब से होने जा रहे हैं।
दिल्ली में कब से शुरू होगा विंटर वेकेशन
दिल्ली में हल्की-हल्की ठंड की शुरूआत हो चुकी है। दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन की शुरुआत 31 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। विंटर वेकेशन 15 जनवरी तक रहेगा और स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।
यूपी में 16 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी विंटर वेकेशन की शुरुआत 31 दिसंबर से होने जा रही है। यूपी के स्कूलों में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2027 तक रहेगा। इसके साथ ही 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती होने के कारण इस दिन भी छात्रों को अवकाश मिलेगा और इस तरह स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।
हरियाणा और बिहार में कब से शुरू हो रहा है अवकाश
बिहार राज्य में विंटर वेकेशन की शुरुआत 25 दिसंबर से होने जा रही है। बिहार में 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच छात्रों को विंटर वेकेशन का अवकाश दिया जाएगा। हरियाणा में फिलहाल अवकाश के लिए आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा के स्कूलों में अवकाश 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी, 2027 तक रहेगा।
Source - jagran.com


