15 दिनों में Ramayana ने 1500 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन, खतरे में पड़ी धुरंधर 2 और दंगल; झमाझम बरसा धन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana Collection) को सिनेमाघरों में लगे हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब भी मूवी जमकर कमाई कर रही है। गुरूवार को वर्किंग डेज के बावजूद जहां रामायणम् ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 19 करोड़ कमाए, तो वहीं वर्ल्डवाइड मूवी अब धुरंधर 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के और भी ज्यादा करीब पहुंच चुकी हैं।
रामायणम् ने रिलीज के 15वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे और कुल अब तक कितने करोड़ की कमाई की है, नीचे देखें कल की पूरी कमाई।
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर रामायणम्
155 करोड़ से शुरूआत करने वाली रणबीर कपूर की मूवी ने एक हफ्ते के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। अब देखते ही देखते 15 दिनों के अंदर मूवी 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने गुरुवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 28.10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।
रामायणम् की कमाई 15 दिनों के अंदर 1547.15 करोड़ तक पहुंच चुकी है। मूवी को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 305 करोड़ की कमाई और करनी है।
विदेशों में भी रामायणम् ने बजाया सफलता का डंका
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् को जितना प्यार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उतना ही प्रेम नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल मूवी विदेशों में भी बटोर रही है। दंगल के बाद यश-रणबीर की रामायणम् बॉलीवुड की दूसरी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में सबसे अधिक कमाई की है।
Source - jagran.com


