पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका! ट्रैवल मैगजीन ने चुना डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर 2027, घूमने के लिए सुझाईं 10 जगहें

लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। घूमने के लिए भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहे हैं। हिल स्टेशन्स, बीच, ऐतिहासिक इमारतें और लक्षद्वीप व अंडमान-निकोबार जैसे खूबसूरत द्वीप ट्रैवल के लिहाज से भारत को एक बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। भारत की इस खूबी को एक इंटरनेशनल ट्रैवल मैगजीन ने भी पहचाना है और इसे 2027 का डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर चुना है। 

जी हां, भारत की सांस्कृतिक विरासत, वन्यजीवों, खूबसूरत नजारे और बढ़ते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देखते हुए इस मैगजीन ने भारत को 2027 का डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर चुना है। इसके साथ ही, भारत में घूमने के लिए 10 खास जगहों का सुझाव दिया गया है। आइए जानें इस बारे में। 

भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें

  • लक्षद्वीप- नीले रंग के लैगून, कोरल रीफ्स और खूबसूरत सफेद रेत के द्वीप के नजारों के लिए जाना जाने वाला लक्षद्वीप इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। लक्षद्वीप में आप कई स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जिसमें आपको यहां के मरीन लाइफ को करीब से देखने का मौका मिल सकता है। 
  • मौसिनराम- मेघालय का मौसिनराम सबसे ज्यादा रेनफॉल वाली जगहों में से एक है। यहां के हरे-भरे नजारे और बलुआ पत्थर की गुफाओं के लिए ये जगह जाना जाता है। 
  • गोवा- पार्टी करने या समुद्र किनारे वेकेशन मनाने के लिए गोवा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। भीड़भाड़ वाली जगहों के अलावा, यहां कई शांत बीच भी हैं, जहां घूमने का अलग ही मजा है। 
  • खजियार- हिमाचल प्रदेश के खजियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये हिल स्टेशन अपने हरे-भरे घास के मैदानों, खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। 
  • चेट्टीनाड- तमिलनाडु का चेट्टीनाड अपनी खूबसूरत हेरिटेज हवेलियों, अलग तरह की वास्तुकला और पारंपरिक खानपान के लिए जाना जाता है।
  • मध्य प्रदेश- पन्ना नेशनल पार्क में टाइगर सफारी और यहां के ऐतिहासिक मंदिरों के कारण ये जगह पर्यटन के लिए बेहतरीन जगह है। 
  • जोधपुर- राजस्थान के ब्लू सिटी के नाम से जाना जाने वाला जोधपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। 
  • जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है अपनी ऐतिहासिक विरासतों, शॉपिंग और संस्कृति के लिए जाना जाता है। 
  • मुंबई- महाराष्ट्र का ये शहर अपने अपने रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी की वजह से इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 
  • नई दिल्ली- भारत की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों और फूड ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। चांदी चौक के स्ट्रीट फूड्स, कनॉट प्लेस की गोल इमारत, हुमायूं का मकबरा आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं। 

Source - jagran.com


Related News