केएल राहुल SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय ओपनर, एशिया के मात्र दूसरे, बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

खेल

केएल राहुल ने इतिहास रच दिया है. वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यानी कि उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि किसी भारतीय ओपनर के नाम दर्ज नहीं थी. यही नहीं वह SENA देशों के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले एशिया के मात्र दूसरे ओपनर बल्लेबाज हैं. राहुल से पहले यह बड़ी उपलब्धि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने हासिल की थी. उनके बाद विशेष कारनामे को केएल राहुल ने दोहराया है. 

SENA देशों में शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज

SENA देशों में एशियाई ओपनर बल्लेबाज के तौर पर केवल सईद अनवर और केएल राहुल ने शतक लगाया है. वहीं अन्य क्रमों पर बल्लेबाजी करते हुए SENA देशों में शतक लगाने वाले कुल बल्लेबाज आठ हैं. जिसमें मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम शामिल है. 

एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट 

मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन तेंदुलकर
सईद अनवर
राहुल द्रविड़
यूनिस खान
कुमार संगकारा
विराट कोहली
केएल राहुल

केएल राहुल ने मुरली विजय की बराबरी की 

यही नहीं केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मुरली विजय की बराबरी कर ली है. दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 12-12 शतक लगाए हैं. सबसे ज्यादा टेस्ट ओपनर के तौर पर शतक लगाने का कारनामा सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है. उन्होंने 33 शतक लगाए हैं. 

भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

33 - सुनील गावस्कर
22 - वीरेंद्र सहवाग
12 - केएल राहुल
12 - मुरली विजय
9 - गौतम गंभीर
9 - रोहित शर्मा

2021 के बाद से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

7 - बेन डकेट
7 - यशस्वी जायसवाल
7 - दिमुथ करुणारत्ने
7 - केएल राहुल

केएल राहुल, टॉम लैथम और ट्रेविस हेड के नाम डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में बतौर ओपनर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा चार-चार टेस्ट शतक दर्ज हैं.

टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन तेंदुलकर
राहुल द्रविड़
विराट कोहली
केएल राहुल

केएल राहुल ने 207 गेंदों में पूरा किया शतक 

मुकाबले के दौरान केएल राहुल ने 207 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया. जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था. डफी की गेंद पर सिंगल लेते हुए उन्होंने सेंचुरी पूरी की. 

Source - ndtv.in


Related News