जेनसेन हुआंग के समर्थन में आए ट्रंप, चीनी जासूस के साथ अफेयर की चर्चा के बीच Nvidia बोर्ड से कहा- वापस काम पर रखो
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प फिर एक बार एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के समर्थन में उतरे हैं। ट्रंप ने एनवीडिया से अपील की है कि वे हुआंग को वापस काम पर रखें।
जेनसन हुआंग काफी समय से चीन की जासूसी एजेंसी की एक अधिकारी एलिस हुआंग के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये दोनों करीब एक साल से साथ थे।
ट्रंप ने किया जेनसन हुआंग का समर्थन
डोनल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि एनवीडिया का बोर्ड जेनसेन हुआंग को फिर से काम पर रख लेगा। यह कंपनी और अमेरिका, दोनों के लिए सबसे अच्छी बात होगी।'
ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्हें जेनसेन हुआंग की वापसी से कोई आपत्ति नहीं होगी। 16 नवंबर को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उसने एक बड़ा सबक सीखा है।'
ट्रंप ने आगे कहा था, 'हो सकता है कि कुछ सबक दूसरों से ज्यादा अहम हों, लेकिन मुझे यह देखकर कोई आपत्ति नहीं होगी। वह वापस आ सकता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाहते हैं कि वह वापस आए।'
बुधवार को फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से एलिस हुआंग के बारे में पूछा गया कि क्या इस मामले से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा है, तो ट्रंप ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है। मैंने ऐसा नहीं सुना कि वह कोई जासूस थीं।
जांच के दायरे में जेनसन हुआंग का अफेयर
अमेरिका के 'डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस' जे क्लेटन ने दोहराया कि जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच अफेयर का यह मामला अभी भी जांच के दायरे में है।
क्लेटन ने CNN के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कार्यक्रम में कहा, 'अटॉर्नी जनरल ब्लैंच ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि यह मामला जांच के अधीन है। इसमें एलिस हुआंग और उनकी कंपनी, दोनों से जुड़े कई मामले शामिल हैं और मैं इस जांच को अपना काम करने दूंगा।'
जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की 29 अक्टूबर की रिपोर्ट के बाद यह विवाद और गहरा गया था, क्योंकि इस मामले के सामने के बाद हुआंग के निजी और पेशेवर संबंधों की जांच शुरू हो गई।
Source - jagran.com


