Gold Silver price Today: सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹5500 तक चढ़े दाम; चेक करें रेट्स
नई दिल्ली: सोना-चांदी इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर है। काफी समय से दामों लगातार गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज सोमवार 23 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई। Comex पर सोने में 2.06% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3606.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.15% तक चढ़े गए और ऐसे में कीमत 42.100 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में चढ़ गए कीमत
सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर के बाद आज तेजी लौटी है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.51 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर सोने-चांदी दोनों में भयंकर तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 2400 रुपये तक चढ़ गया और कीमत ₹1,24,100 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 3500 रुपए तक का उछाल देखा गया और कीमत ₹1,51,328 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारों को लगा झटका
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में उछाल देखा गया। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 124,760 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹114,363 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹93,570 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 152,090 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
Source - jagran.com


