ब्राइडल लुक में छाया कुंदन वर्क पर मेहंदी रंग का जादू, कीमत भी बेहद कम; अलीगढ़ में क्रेज

होम

अलीगढ़। शादियों का सीजन शुरू होते ही ब्राइडल फैशन में नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इस बार दुल्हनों के बीच कुंदन वर्क की ज्वेलरी पर मेहंदी कलर का काम खासा पसंद किया जा रहा है। पारंपरिक कुंदन की चमक और मेहंदी की बारीक कलाकारी का यह अनूठा मेल ब्राइडल लुक को अलग पहचान दे रहा है।

खास बात यह है कि दुल्हनें अब केवल भारी-भरकम सोने और कुंदन की ज्वेलरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कुछ नया और आकर्षक पहनना पसंद कर रही हैं। जो अमीर निशा, रेलवे रोड, रामघाट रोड आदि सभी बाजारों में खुब पसंद किए जा रहे है।

मांग टीके से लेकर हाथफुल तक ब्राइडल को भा रहा कुंदन वर्क

रामघाट रोड स्थित दुकान के संचालक प्रजुंल बंसल ने बताया कि ज्वेलरी में कुंदन के साथ मेहंदी की डिजाइन का इस्तेमाल इसे पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह का लुक दे रहा है। हार, चोकर, मांगटीका, झुमके, हाथफूल और कंगन जैसी ज्वेलरी में मेहंदी रंग की बारीक आकृतियां देखने को मिल रही हैं। इनमें फूल-पत्तियों, बेल-बूटों और पारंपरिक पैटर्न को खास जगह दी जा रही है। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी के साथ भी खूबसूरत तालमेल बनाती है।

हर छोटी चीज को खास बनाने पर ध्यान

वहीं दुकानदार संगीता अरोरा ने बताया कि ब्राइडल लुक में अब हर छोटी चीज को खास बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। दुल्हनें अपने लहंगे और मेहंदी के रंग के हिसाब से ज्वेलरी का चयन कर रही हैं। हल्के और आकर्षक डिजाइन पसंद करने वाली युवतियों के बीच भी इस तरह की ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। कुंदन और मेहंदी का यह संगम उन दुल्हनों के लिए खास विकल्प बन रहा है, जो अपनी शादी में पारंपरिक खूबसूरती के साथ कुछ हटकर अंदाज अपनाना चाहती हैं। इस ज्वेलरी की कीमत छह हजार से लेकर सात और आठ हजार तक है।

Source - jagran.com


Related News