7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट Vivo S2 पर शानदार डील दे रहा है। इस फोन में 7050mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। डिवाइस को अब Flipkart पर सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली curved AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी मिल रहा है। डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इसकी कीमत और कम हो सकती है। चलिए डील के बारे में जानते हैं
Vivo S2 पर डिस्काउंट ऑफर
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Vivo S2 को 66,999 रुपये की जगह 42,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिल रहा है। इस तरह फोन पर सीधे 36 फीसदी यानी 24 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर कीमत और कम हो सकती है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,050 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा फोन के साथ खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके तहत पुराने फोन को बदलने पर 37,450 रुपये तक की छूट और 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।
Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S2 में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इसमें 7,050mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 है।
Source - jagran.com


