गाजीपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

होम

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में मां जयमून निशा और 12 वर्षीय बेटी आईंमन निशा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।

गांव से बाहर नई बस्ती में महिला मकान बनाकर अपनी बेटी के साथ रहती थी। महिला के रिश्तेदार ने कई बार फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर घर पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ अवस्था में मिलीं। नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Source - jagran.com


Related News