काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?
नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी बंपर कमाई का डंका बजाने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामयाणम् (Ramayana) की चर्चा खूब हो रही हैं। इसके अलावा फिल्म कलाकारों की कास्टिंग की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही है। ज्यादा सेलेब्स ने इस मूवी में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।
इस मामले में अब नया नाम बी टाउन एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी का शामिल हो रहा है, जिनको रामायणम् में साई पल्लवी का सीता स्वरूप पसंद नहीं आया है। आइए जानते हैं कि तनिषा ने क्या कहा है-
तनिषा मुखर्जी ने की साई पल्लवी की आलोचना
हाल ही में तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने निर्देशक नीतेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को देखा है। फिल्म को वॉच करने के बाद तनिषा खुद को इसका रिव्यू करने से नहीं रोक पाई हैं और उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें तनिषा मुखर्जी ने साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं और लिखा है-
देर से ही सही, पर आखिरकार मैंने रामायणम् फिल्म देख ली। इस मूवी को लेकर ये मेरी निजी राज और बस इतना कहूंगी कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है। यह तो पूरी तरह से 'राम-मय फिल्म है। रणबीर कपूर का काम वाकई शानदार रहा है। एनिमल में उन्हें पसंद करने के बाद, मुझे लगा था कि शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में नहीं देख पाऊंगी। लेकिन सच बताऊं तो वह एकदम परफेक्ट निकले।
दूसरी तरफ साई पल्लवी बेशक एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन बदकिस्मती से सीता के रोल के लिए वह बिल्कुल भी फिट नहीं लगीं। उनकी वजह से मैं पूरी तरह से कहानी के दृश्यों से अलग सी हो गई। फिल्म के विज़ुअल्स, कहानी और एक्टिंग सब कुछ बहुत-बहुत अद्भुत हैं। रावण के रोल में यश ने अपनी छाप छोड़ी है।
उन्होंने उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया है और साबित कर दिया है कि वह अपने किरदार को एकदम परफेक्शन के साथ निभाते हैं। भगवान राम और रावण, दोनों ही किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स ने अपने रोल को पूरी तरह से जी लिया है। ओवरऑल मेरे हिसाब से एक मस्ट वॉच मूवी है।
मुकेश खन्ना ने भी उठाए सवाल
ये पहला मौका नहीं है, जब किसी सेलेब्स ने रामायमणम् की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं, इससे पहले शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने भी मूवी की कास्टिंग की जमकर आलोचना की है।
Source - jagran.com


