Hanuman Ansh एक्टर को पहुंचा Sunny Deol का फोन, Ramayana में 'बजरंग बली' का किरदार निभाने से पहले बोली ये बात
नई दिल्ली। लगभग दो करोड़ में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म ने देश भर में 326.1 करोड़ रुपये कमाकर फिल्मकारों को चौंका दिया था।
अब यह फिल्म 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv) पर रिलीज होगी। संत नीब करौरी बाबा, जिन्हें भगवान हनुमान का भक्त भी कहा जाता है, उनके जीवन पर बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा की भूमिका निभाई है।
शोभिनव सत्या बोले-'हनुमान जी ने इशारा दिया'
इस रोल में मिल रही लोकप्रियता को लेकर शोभिनव कहते हैं कि भरोसा था कि एक दिन स्टारडम मिलेगा। इसका कारण यह है कि बचपन से ही अहसास था, मैं हनुमान भक्त हूं। ऐसा कई बार लगा कि वह मुझे इशारा कर रहे हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है। जब भी मेरे दिमाग में यह बातें आती थीं, तो मैं चुप नहीं रहता था, अपने आसपास के लोगों को कह देता था कि मैं लीड रोल ही करूंगा। मैंने एक शॉर्ट टर्म का एक्टिंग कोर्स लखनऊ में किया था। उसमें दो जुड़वा बहनें थीं।
जब हनुमान अंश (Hanuman Ansh OTT) का पोस्टर आया, तो फोन करके कहा कि हमें लग रहा था कि तुम मजाक कर रहे हो कि छोटा-मोटा रोल नहीं निभाओगे। वाकई तुमने नहीं निभाया।
अच्छे कंटेंट को सिनेमाघरों में रहने दें
हनुमान अंश को फिल्मकार एक केस स्टडी के तौर पर देख रहे हैं। इस पर शोभिनव आगे कहते हैं कि कंटेंट अगर अच्छा है, तो चलेगा। सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए खूब सारा पैसा चाहिए, जो कि अमूमन इंडिपेंडेंट फिल्मों के पास नहीं होता। इसलिए हमें लोगों तक पहुंचने में समय लगा। धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी हुई। इसके लिए जरूरी है कि अगर फिल्म के अच्छी समीक्षा आ रही है, तो उसे कुछ दिन सिनेमाघरों में रखें।
ऐसे रोल करना है जो पांच साल का बच्चा देख सके
आने वाले ऑफर को लेकर आगे शोभिनव कहते हैं कि मैंने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी, लोग मुझे बाबा समझने लगेंगे। लोग मेरे भीतर बाबा को देख रहे हैं, तो यह हनुमान जी की देन है। आगे भी वही देखेंगे, हम तो भक्त हैं। भक्ति नहीं छूटनी चाहिए। हम जैसे आज हनुमान के भक्त हैं आगे भी भक्त बने रहें, उनकी भक्ति करते रहें। फिलहाल खलनायक के रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं। मेरे पास पॉजिटिव रोल ही आ रहे हैं। मैं जो भी पात्र निभाऊंगा, वो एक मर्यादा में ही रहकर करूंगा। ऐसी फिल्में करनी हैं, जो पांच साल का बच्चा भी देख सके।
हनुमान अंश पार्ट 2 की कहानी नहीं है तैयार
हनुमान अंश फिल्म को दो भागों में बनाने की योजना है। दूसरे पार्ट को लेकर आगे शोभिनव ने बताया कि वह बनेगा, लेकिन फिलहाल उसकी कहानी नहीं लिखी गई है। जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम शुरू होगा। निर्देशक-निर्माता इसकी घोषणा करेंगे।
हनुमान जी के रोल को लेकर सनी देओल से हुई बात
अभिनेता सनी देओल फिल्म रामायणम 2 में भगवान हनुमान की भूमिका में होंगे। शोभिनव की बातचीत भी उनसे हुई है। इस बारे में बताते हुए वह कहते हैं कि सनी सर से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने मेरे रोल की सराहना की।
Source - jagran.com


