21वें दिन Ramayana ने किया 'पुष्पा 2' का 'बंटाधार', विदेशों में गूंजा 'श्री राम' का नारा, हुई सॉलिड कमाई

मनोरंजन

नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए मुकाम हासिल कर रही है।

सिनेमाघरों में 21 दिन पूरे करने के बाद, इस फैंटेसी महाकाव्य की भारत में नेट कमाई 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन

अपने तीसरे बुधवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 9.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। अब तक देश में इसकी कुल नेट कमाई 982.55 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 1,173.60 करोड़ रुपये है।

वहीं दुनियाभर में इसने अपनी कमाई का परचम लहराते हुए बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 582.00 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 1755.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

पुष्पा 2 के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

इस हिसाब से रामायण के लिए तीसरा हफ्ता बेहद शानदार रहा। इसने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा- द रूल' के लाइफटाइम कलेक्सन को पीछे छोड़ दी है। इसी के साथ रामायण दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें पुष्पा-2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म में किसने निभाया क्या किरदार?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आए। इसके अलावा अरुण गोविल ने फिल्म में राजा दशरथ, लारा दत्ता ने कैकेयी,काजल अग्रवाल ने मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का रोल निभाया था।

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया। फिल्म का दूसरा भाग राम और रावण के बीच हुए युद्ध पर केंद्रित होगा। इसे 2028 में दिवाली के दौरान दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

Source - jagran.com


Related News