WhatsApp में आया कमाल का फीचर, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए Scheduled Messages फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की हेल्प से अब आप किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर उसके सेंड करने की डेट और टाइम को सेट कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर आपको किसी दोस्त को बर्थडे विश करना है या किसी खास मौके पर मैसेज भेजना है, तो इसके लिए आपको उस टाइम पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस Scheduled Messages फीचर की मंग यूजर्स काफी वक्त से कर रहे हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स न सिर्फ टेक्स्ट मैसेज बल्कि फोटो, वीडियो और लिंक भी शेड्यूल कर सकते हैं। यह सुविधा पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी मिलेगी।

कैसे शेड्यूल करें WhatsApp पर मैसेज?

  • इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर उस चैट को ओपन करें, जिसमें मैसेज भेजना है।
  • इसके बाद मैसेज टाइप करें या फोटो-वीडियो सिलेक्ट करें।
  • अब सेंड बटन को टैप करके होल्ड करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर डेट और टाइम चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
  • अपनी पसंद का टाइम चुनकर कंफर्म करते ही मैसेज शेड्यूल हो जाएगा।

यूजर्स मौजूदा समय से कम से कम 10 मिनट बाद और मैक्सिमम 14 दिन पहले तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं।

फोन बंद होने पर भी पहुंच जाएगा मैसेज

इतना ही नहीं इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि मैसेज सेंड करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना या WhatsApp का ओपन रहना भी जरूरी नहीं है। मैसेज शेड्यूल होने के बाद WhatsApp के सर्वर पर चला जाएगा और तय वक्त पर रिसीवर को मिल जाएगा। कंपनी का कहना है कि ये मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से भी प्रोटेक्टेड रहेगा।

यूजर्स चैट की इन्फो स्क्रीन में शेड्यूल किए गए मैसेज चेक कर सकते हैं और डिलीट भी कर सकते हैं। खास बात है कि मैसेज डिलीट करने पर सामने वाले को कोई नोटिफिकेशन भी नहीं जाएगा। कंपनी अभी इस फीचर को Android और iOS यूजर्स के लिए दुनियाभर में रोलआउट कर रही है।

Source - jagran.com


Related News