Gold Silver price today: अमेरिका से खबर आते ही भागे सोने-चांदी के दाम, ₹6000 तक चढ़ीं कीमतें; चेक करें ताजा रेट

व्यवसाय

नई दिल्ली: अमेरिका से आए महंगाई और आर्थिक मजबूती के आंकड़ों ने कल यानी 25 नवंबर की देर रात सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ला दी। लेकिन आज यानी 26 नवंबर को इंटरनेशनल मार्केट में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आज पूरे दिन दामों में कैसे उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

अमेरिकी आंकड़ों ने बढ़ाई मुश्किल

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था से कल रात आए ताजा आंकड़े सोने और चांदी के लिए नकारात्मक संकेत दे रहे हैं। अमेरिका में महंगाई का प्रमुख पैमाना माने जाने वाला कोर PCE अक्टूबर में सालाना आधार पर 3.3% पर पहुंच गया, जबकि बाजार को इसके 3.2% रहने का अनुमान था। सितंबर में यह आंकड़ा 3.1% था। वहीं, मासिक आधार पर कोर PCE में 0.3% की बढ़ोतरी हुई।

वैश्विक बाजार में चमकीं कीमतें

कल रात अमेरिका से महंगाई और आर्थिक मजबूती के आंकड़ों आने के बाद आज इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी के दाम में उछाल देखा गया है। Comex पर सोने में 1.16% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3576.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.29% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 41.375 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में कहां पहुंची कीमतें

सोने-चांदी की कीमते गिरावट के दौर से बाहर आ चुकी हैं। आज यानी 26 नवंबर को बाजार खुलते ही कीमतों में भयंकर तेजी देखी गई। सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.50 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर भयंकर तेजी के साथ खुली ट्रेडिंग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर लगभग दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1725 रुपये तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,25,161 (mcx gold silver price) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 4571 रुपये की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,50,592 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारों को लगा झटका

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में तेजी आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 121,910 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹115,228 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹101,823 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 150,420 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

Source - jagran.com


Related News