Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस, कीमत सिर्फ 185 रुपये से शुरू
नई दिल्ली। Airtel के पोर्टफोलियो में यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान शामिल हैं। अब कंपनी ने ट्राई की ओर से जरूरी किए प्लान भी पेश कर दिए हैं। इन प्लान में कंपनी डेटा ऑफर नहीं करती हैं। एयरटेल के इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। कुछ प्लान में कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी ऑफर किए हैं।
Bharti Airtel के बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान
| प्लान की कीमत | वैलिडिटी | कॉलिंग | SMS | अतिरिक्त बेनिफिट |
|---|---|---|---|---|
| ₹185 | 28 दिन | अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल | 300 | 30 दिन के लिए फ्री हेलोट्यून्स |
| ₹203 | 30 दिन | अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल | 300 | 30 दिन के लिए फ्री हेलोट्यून्स |
| ₹206 | 1 महीना | अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल | 300 | 30 दिन के लिए फ्री हेलोट्यून्स |
| ₹469 | 84 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग | 900 | 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe और फ्री हेलोट्यून्स |
| ₹1,849 | 365 दिन | अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल | 3,600 | 1 साल के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe और फ्री हेलोट्यून्स |
Airtel Rs 185 Plan
एयरटेल के इस वॉइस और एसएमएस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल ऑफर करती है। इस प्लान में यूजर्स 300 एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल इस प्लान के साथ यूजर्स को 30 दिनों के लिए हेलोट्यून्स भी ऑफर करती है।
Airtel Rs 203 Plan
एयरटेल के इस वॉयस ओनली प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इस प्लान में भी कंपनी डेटा ऑफर नहीं करती है। प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल के साथ 300 एसएमएस दिए जाते हैं। 203 रुपये वाले प्लान में भी कंपनी Hellotunes ऑफर करती है।
Airtel Rs 206 Plan
एयरटेल के 206 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। इस प्लान में भी कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, नेशनल और रोमिंग) के साथ 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को 30 दिनों तक हेलोट्यून्स दिया जा रहा है।
Airtel Rs 469 Plan
एयरटेल के 469 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस मिलते हैं। फ्री बेनिफिट की बात करें तो एयरटेल के ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe और फ्री हेलोट्यून्स ऑफर किया जा रहा है।
Airtel Rs 1849 Plan
एयरटेल के पोर्टफोलियो में बिना डेटा वाले वॉइस ओनली प्लान का 365 दिनों वाला प्लान भी है। इस प्लान में एक साल की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल के साथ 3600 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान के साथ ही ग्राहकों को एक साल के लिए Adobe Express Premium, Airtel Safe और Free Hellotunes का सपोर्ट मिलता है।
Source - jagran.com


