OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
नई दिल्ली। OnePlus N सीरीज इंडिया में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करती है। कंपनी की N-सीरीज के नीचे प्लेस की गई है। अब कंपनी इस सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वनप्लस अब तक तीन स्मार्टफोन - OnePlus N6, OnePlus N6x और OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी इस सीरीज के चौथे स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन OnePlus Nord N7 Pro के नाम से लॉन्च हो सकती है।
OnePlus Nord N7 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन
91mobiles ने वनप्लस के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन को लेकर डिटेल्स शेयर की है। यह फोन OnePlus Nord N7 Pro के नाम से इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह N-सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Nord और N दोनों की ब्रांडिंग मिलेगी। हालांकि ये दोनों अलग-अलग स्मार्टफोन सीरीज हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन OnePlus N7 Pro के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस का यह फोन फरवरी या मार्च 2027 में लॉन्च हो सकता है।
OnePlus Nord N7 Pro की संभावित खूबियां
OnePlus Nord N7 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे फ्लैट रियर डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में स्क्वायर शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिया जाएगा। यह कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप का है। इसमें चार कटआउट दिए गये हैं, जिनमें एक में LED फ्लैश दिया जाएगा। ऐसे में संभव है कि OnePlus Nord N7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।
91मोबाइल ने वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ रियल लाइफ इमेज भी शेयर की हैं। यह फोन मेटल फ्रेम के साथ आएगा। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगा।
Source - jagran.com


